WI Inning
172/3 (14.3 ov)
Sherfane Rutherford 3(3)*
Shai Hope 76 (40)
IND elected to bowl
{"_id":"5de5e5f88ebc3e54791d9985","slug":"nz-vs-eng-williamson-taylor-centuries-2nd-test-draw-new-zealand-win-series-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ vs ENG: विलियमसन-टेलर के शतक के साथ दूसरा टेस्ट ड्रा पर खत्म, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs ENG: विलियमसन-टेलर के शतक के साथ दूसरा टेस्ट ड्रा पर खत्म, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती सीरीज
Tue, 03 Dec 2019 10:05 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
विलियमसन-टेलर
- फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रा के साथ समाप्त हो गया। आखिरी दिन कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर के शतकों की मदद से कीवी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी और 140 रन की बढ़त बना चुकी थी।हालांकि बारिश और खराब मौसम की वजह से मैच को रोकना पड़ा और बाद में मैच को ड्रा घोषित कर खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। केन ने जहां अपना 21वां टेस्ट शतक लगाया वहीं टेलर ने 19वां शतक पूरा किया।
इससे पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में टॉम लाथम की शतकीय पारी की बदौलत 375 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जो रूट के दोहरे और रोरी बर्न्स के शतक की मदद से 476 रन बनाए और बढ़त ले ली।
विज्ञापन
वहीं दूसरी पारी में शुरुआती झटकों से उबरते हुए कीवी टीम ने कप्तान विलियमसन और टेलर के शतकों की मदद से दो विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाकर 140 रनों की बढ़त ले ली। हालांकि आखिरी दिन मैच मौसम की मार की वजह से बिना किसी परिणाम के खत्म करना पड़ा।
विज्ञापन