{"_id":"61d03aee3a07a836fb603997","slug":"nz-vs-ban-devon-conway-gets-standing-ovation-from-teammates-after-becoming-first-centurion-of-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने लगाया साल 2022 का पहला शतक, साथी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम से यूं दी बधाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने लगाया साल 2022 का पहला शतक, साथी खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम से यूं दी बधाई
Sat, 01 Jan 2022 04:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:58 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने शानदार शतक के साथ नए साल की शुरुआत की है। बाएं हाथ के 30 वर्षीय बल्लेबाज कॉन्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 122 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने शानदार शतक के साथ नए साल की शुरुआत की है। बाएं हाथ के 30 वर्षीय बल्लेबाज कॉन्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 122 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। माउंट मॉन्गनुई में शनिवार को शुरू हुए टेस्ट मैच में उन्होंने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सातवीं पारी में दूसरा शतक लगाया। वह साल 2022 का पहला शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
कॉन्वे ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की गेंद पर पुल शॉट लगाकर साल 2022 का पहला शतक लगाया। उनकी इस शानदार पारी के बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया और बधाई दी। इसका वीडियो न्यूजीलैंड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया।
विज्ञापन
That Devon Conway 💯 moment from the viewing area 👀 #NZvBAN pic.twitter.com/dUlxUuinnE
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 1, 2022
विज्ञापन
गौरतलब है कि कॉन्वे हाथ की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे थे। वह यूएई में इसी साल आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हो गए थे और इसका बाद भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
कॉन्वे ने अपना पहला टेस्ट शतक इसी साल इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था और अब दूसरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर बनाया। वह अपने पहले घरेलू और विदेशी टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो गए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले आखिरी बार पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने 2004 में अपने पहले घरेलू और विदेशी पारी में क्रमशः 141 और 151 रन की पारी खेली थी।
बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉन्वे ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की। वह पारी के आधार पर सबसे तेज 500 टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बने।