फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs BAN, 2nd Test: New Zealand pacer Kyle Jamieson fined for using inappropriate language

NZ vs BAN: कीवी गेंदबाज काइल जेमीसन की इस हरकत से भड़का आईसीसी, लगाया जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी दिया

Tue, 11 Jan 2022 08:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 11 Jan 2022 08:57 PM IST
सार

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम किया और सीरीज बराबरी के साथ खत्म किया। जेमीसन को हालांकि मैच के बाद आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लगा। उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया।

विज्ञापन
NZ vs BAN, 2nd Test: New Zealand pacer Kyle Jamieson fined for using inappropriate language
काइल जेमिसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम किया और सीरीज बराबरी के साथ खत्म किया। कीवियों ने क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले को तीसरे दिन ही एक पारी और 117 रनों से हरा दिया। चौथी पारी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। 

विज्ञापन


जेमीसन को हालांकि मैच के बाद आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लगा। उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया। यह 24 महीने में उनके द्वारा किया गया तीसरा उल्लघंन था जिससे उनके कुल डिमेरिट अंक तीन हो गए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले जेमीसन ने 23 मार्च 2021 को बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च में वनडे में और पाकिस्तान के खिलाफ तौरंगा में 28 दिसंबर 2020 को टेस्ट मैच में आईसीसी आचार संहिता का उल्लघंन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान यासिर अली को आउट करने के बाद जेमीसन ने उनके खिलाफ ‘अनुचित भाषा’ का इस्तेमाल किया। आईसीसी के अनुसार ये घटना सोमवार को बांग्लादेश की पहली पारी के 41वें ओवर में हुई जब जेमीसन ने यासिर अली को आउट किया और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। जेमीसन ने उल्लंघन और मैच रैफरी जेफ क्रो द्वारा लगाया गया जुर्माना स्वीकार कर लिया है।


आईसीसी के बयान के अनुसार जेमीसन ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लघंन किया जो ‘एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ऐसी भाषा, एक्शन या हाव भाव का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो एक बल्लेबाज को आउट होने बाद आक्रामक प्रतिक्रिया के लिये उकसा सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed