आभार: रवि शास्त्री ने अपने कार्यकाल को बताया अविश्वनीय, रोहित-विराट-रहाणे के लिए छोड़ा खास संदेश
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शनिवार को एक संदेश साझा करते हुए अपने कार्यकाल को याद किया और खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। पूर्व क्रिकेटर ने अपने कार्यकाल के लिए खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और इस सफर को शानदार बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शनिवार को एक संदेश साझा करते हुए अपने कार्यकाल को याद किया और खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। शास्त्री के लिए सात साल का कार्यकाल मिलाजुला रहा। उनकी कोचिंग में टीम ने आईसीसी ट्रॉफी के छोड़कर अन्य कई उपलब्धियां हासिल की। टीम ने टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और शीर्ष पर पहुंची।
पूर्व क्रिकेटर ने अपने कार्यकाल के लिए खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और इस सफर को शानदार बताया। शास्त्री ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे तीनों को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'इस अविश्वसनीय सफर का साथी बनाने के लिए धन्यवाद। यादें जो हमेशा साथ रहेंगी और टीम जिसका मैं हमेशा सपोर्ट करता रहूंगा।'
Now that the penny has dropped…thank you so much for making me part of this incredible journey. Memories that I will cherish and a team that I will continue to back till the time I’m able to watch the sport #TeamIndia @imVkohli @ImRo45 @ajinkyarahane88 🇮🇳🙏🏻
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) November 13, 2021
शास्त्री ने कोच बनने से पहले भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 एकदिवसीय मुकाबले खेले। वह 2014 में टीम के कोच बने और अपने मागर्दर्शन में टीम इंडिया को टेस्ट फॉर्मेट में शीर्ष पर पहुंचाया। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2021 खेला लेकिन वह ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। यह 9 साल में पहली बार हुआ जब भारतीय टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई।
शास्त्री के बाद भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ के हाथों में है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रही आगामी सीरीज से अपना पदभार संभाल रहे हैं।