{"_id":"25b72fa32a7b41b8767ea50f2ab9a6af","slug":"now-sussex-ends-contracts-with-panesar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी के बाद ससेक्स टीम ने भी पनेसर से किया किनारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीवी के बाद ससेक्स टीम ने भी पनेसर से किया किनारा
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी जिंदगी और करियर में खराब दौर से गुजर रहे इंग्लिश गेंदबाज मोंटी पनेसर से उनके शराब पीकर हंगामा करने के मामले के बाद काउंटी टीम ससेक्स ने भी नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन
31 वर्षीय पनेसर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में मौका नहीं दिया गया। पनेसर अगले महीने से काउंटी टीम ससेक्स के लिए भी नहीं खेलेंगे।
ससेक्स टीम से निकाले जाने के एक दिन पहले ही पनेसर का तलाक भी हुआ था।
हालांकि ससेक्स की टीम से बाहर होने के बाद एसेक्स ने पनेसर को काउंटी क्रिकेट में शेष सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
बाउंसरों पर पेशाब करने वाले पनेसर को पत्नी ने छोड़ा
विज्ञापन
ससेक्स क्रिकेट के सीईओ जैक टूमाजी ने सोमवार को कहा, ‘पनेसर के लिए यह समय काफी मुश्किल है। लेकिन मामले की जांच करने के बाद क्लब ने उन्हें करार से मुक्त करने का फैसला किया है। इससे पनेसर को अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को वापिस पटरी पर लाने में भी मदद मिलेगी।’ ससेक्स पनेसर को 27 सितंबर को रिलीज कर देगा।
विज्ञापन
हालांकि एसेक्स ने पनेसर की खुशी देते हुए शेष सत्र के लिए उनके साथ करार किया है। एसेक्स के कोच पॉल ग्रेसन ने कहा, 'मोंटी विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। और हमें विश्वास है कि शेष सत्र के लिए हमारे लिए उपयोगी साबित होंगे।'