{"_id":"5e467fc08ebc3ee5ed1e9235","slug":"now-i-am-getting-old-happy-with-what-i-have-achieved-in-my-career-says-ross-taylor","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ vs IND: 100वें टेस्ट से पहले बोले रॉस टेलर, अब बूढ़ा हो गया हूं, पत्नी की तारीफ भी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs IND: 100वें टेस्ट से पहले बोले रॉस टेलर, अब बूढ़ा हो गया हूं, पत्नी की तारीफ भी की
Sat, 15 Feb 2020 07:28 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 15 Feb 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलने जा रहे न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा कि अपनी गलतियों से वह सबक सीखते आए हैं। उनसे अधिक टेस्ट न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ स्टीफन फ्लेमिंग, ब्रेंडन मैकलम और डेनियल विटोरी ने खेले हैं। वह भारत के खिलाफ 21 फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के जरिए टेस्ट मैचों का शतक पूरा करेंगे।
विज्ञापन
रॉस ने कहा, ‘किसी का करियर परफेक्ट नहीं होता। कई बार आप नाकाम रहते हैं। गलतियां और हालात आपको परिपक्व बनाते हैं।' यह पूछने पर कि 100 टेस्ट की उनके लिए क्या अहमियत है, उन्होंने कहा, ‘शायद अब बूढ़ा हो गया हूं, लेकिन अपनी उपलब्धियों से खुश हूं।’
विज्ञापन
35 वर्षीय टेलर ने कहा, ‘एक बल्लेबाज के तौर टेस्ट क्रिकेट और क्रिकेट में मैने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। वेलिंग्टन की मेरे दिल में खास जगह है। मैं अपने करियर के आखिर में इन सुनहरी यादों को सहेजकर रखूंगा।’
विज्ञापन
उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पहले टेस्ट में जज्बात उन पर हावी होंगे। उन्होंने कहा, ‘आखिर में तो यह एक मैच ही है जिसमें आपकी कोशिश टीम को जिताने की होती है। इसी का पूरा मजा लेना है। मैदान पर उतरने के बाद हर खिलाड़ी यही करना चाहता है।’
टेलर ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय पत्नी विक्टोरिया को देते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी विक्टोरिया के लिए तीन बच्चों को अकेले पालना आसान नहीं था। हम इतना समय खेलते हैं लेकिन जब घर पर होते हैं तो मैं उनका पिता होता हूं। मेरे बच्चे इतने बड़े हो गए हैं कि समझते हैं कि उनके पिता क्या करते हैं।’