फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Now gautam hits ton after stuart binny

रणजी चैंपियन कर्नाटक एक और खिताबी जीत की ओर

Tue, 11 Feb 2014 05:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Feb 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
Now gautam hits ton after stuart binny

दो शतकों के दम पर रणजी चैंपियन कर्नाटक अब ईरानी ट्रॉफी में खिताबी जीत के बेहद करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्टुअर्ट बिन्नी (122) और चिदंबरम गौतम (122) की शतकीय पारियों के दम पर कर्नाटक ने शेष भारत पर पहली पारी के आधार पर 405 रनों की बढ़त हासिल हुई।

बंगलूरू में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन स्टंप्स होने तक शेष भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। कर्नाटक ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है और पहली पारी के आधार पर शेष भारत अभी भी 291 रन पीछे है।

कर्नाटक की पूरी टीम 606 रन बनाकर आउट हो गई। चिदंबरम गौतम (122) के रूप में टीम को नौंवां विकेट गिरा। कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार ने पहली पारी में छह विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में दो विकेट झटक लिए  हैं।

शेष भारत की ओर से तेज गेंदबाज पंकज सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे और छह सफलता हासिल की। छठी सफलता हासिल करने के साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन


चिदंबरम गौतम (122) और अभिमन्यु मिथुन (34) के बीच नौंवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई।

कप्तान हरभजन सिंह और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ खेल रही शेष भारत की टीम ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे और कर्नाटक को कुल 405 रनों की बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम गौतम के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी ने 122 रनों की पारी खेली। जबकि करुण नायर (92) और गणेश सतीश (84) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed