फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   now bollywood came in support of shahrukh khan

अब शाहरुख के समर्थन में आगे आया बॉलीवुड

Thu, 09 May 2013 12:30 AM IST
जम्मू/भूपेंदर सिंह भाटिया
जम्मू/भूपेंदर सिंह भाटिया Updated Thu, 09 May 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
now bollywood came in support of shahrukh khan

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर लगे पांच साल के प्रतिबंध को हटाने के लिए शिव सेना और कांग्रेस के बाद अब बॉलीवुड स्टार भी आगे आने लगे हैं।

विज्ञापन


इस बार शाहरुख की हिमायत बॉलीवुड के संगीत निर्देशक और गायक अनु मलिक ने की है। अनु मलिका ने स्पष्ट कहा कि शाहरुख स्टार हैं और वानखेड़े स्टेडियम में उनके प्रवेश का लगा प्रतिबंध हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अनवर सरदार मलिक ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत के दौरान कहा, ‘शाहरुख बॉलीवुड के महान कलाकार हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनकी अपार लोकप्रियता है। सबसे बड़ी बात है कि क्रिकेट को लोकप्रियता प्रदान करने में उनकी भूमिका को नाकारा नहीं जा सकता। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए शाहरुख पर लगे प्रतिबंध पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को गंभीरता से विचार करना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा कर्मियों के साथ हुए विवाद के बाद शाहरुख को पांच साल तक वानखेड़े में प्रवेश का प्रतिबंध लगाया गया था।

अनु मलिक ने कहा कि शाहरुख ने क्या किया या किसकी गलती थी, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन स्टार कलाकार होने और फिल्मों में सक्रिय रहने के बावजूद उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट टीम बनाई, बल्कि वे क्रिकेट मैचों के दौरान पूरी तरह शरीक होते हैं। ऐसे में उन पर इस तरह के प्रतिबंध का कोई औचित्य नहीं है।


छोटे पर्दे के लोकप्रिय कार्यक्रम इंडियन आयडल के पिछले पांच एपिसोड में जज की भूमिका अदा करने वाले अनु मलिक ने कहा कि वर्तमान में किसी संगीत कार्यक्रम में काम नहीं कर रहे। इस समय उनका पूरा ध्यान बार्डर 2 पर केंद्रित है। सारी मेहनत उसी पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed