फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Not Any Match At 3:30 for Team India in world cup

खुशखबरी! वर्ल्ड कप मैच के लिए नींद नहीं होगी खराब

Fri, 13 Feb 2015 11:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Feb 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
Not Any Match At 3:30 for Team India in world cup

2015 का आईसीसी वर्ल्ड कप देखने के लिए भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शकों को एक बार फिर खासी मेहनत करनी होगी क्योंकि इस बार का क्रिकेट महासंग्राम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हो रहा है। वहां के और यहां के टाइम में काफी अंतर है इन मेजबान देशों में सुबह उस समय हो जाती है जब हमारे यहां लोग रात में सोने जा रहे होते हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में जबर्दस्त गरमी पड़ती है तो इसके उलट भारतीय उपमहाद्वीप में ठंड पड़ती है और यह ठंड करीब मार्च महीने तक बनी रहती है। 1992 में जब यहां पहली बार वर्ल्ड कप खेला गया तो भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शकों को ठंड में तड़के 3 बजे उठकर मैच देखने के लिए तैयार होना पड़ता था। उस समय जिसने भी टूर्नामेंट के मुकाबले देखें हैं सभी को अपनी प्यारी नींदें गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन


1992 के 23 साल बाद एक बार फिर क्रिकेट का महाआयोजन ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप में होने जा रहा है। ऐसे में भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शकों को एक बार फिर वर्ल्ड कप का मुकाबला देखने के लिए अपनी नींद से संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उपमहाद्वीप में टीम इंडिया के दर्शकों को अपनी टीम के मैच देखने के लिए खासी मशक्कत नहीं करनी होगी। आइए, हम आपको बताते है कि भारत का मैच देखने के लिए आपको अपनी प्यारी नींद को ज्यादा तकलीफ नहीं देनी पड़ेगी।

भारत में दर्शकों की नींद में नहीं पड़ेगी खलल

Not Any Match At 3:30 for Team India in world cup

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हो रहे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लीग चरण में कुल 6 मुकाबले खेलने हैं। भारत को अपना पहला मैच 15 फरवरी को एडिलेड के ओवल में खेलना है। उसके सामने शुरुआती मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी चुनौती पाकिस्तानी टीम होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे खेला जाएगा। 9 बजे से मैच हो तो भारतीय दर्शकों को खेल देखने के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।

दर्शकों के लिए खुशखबरी यह है कि टीम इंडिया का एक भी मैच तड़के सुबह 3 या 3:30 बजे से नहीं है। भारत को अपने सभी मैच 3 स्‍थानीय समय के अनुसार खेलने होंगे और यह समय स्लॉट है सुबह 6:30, 9:00 और 12:00। जानते हैं टीम इंडिया के शेष कार्यक्रम के बारे में।

भारत-पाक मुकाबले के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ सुबह 9 बजे से है।
तीसरे मुकाबले में 28 फरवरी को भारत को यूएई का सामना पर्थ में करना होगा जो दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
भारत का चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज से 6 मार्च को होगा जो पर्थ में 12 बजे से शुरू होगा।
भारत का पांचवां मुकाबला आयरलैंड से न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में होगा, यह मैच साढ़े 6 बजे से शुरू होगा।
वर्ल्ड कप में भारत अपना छठा मुकाबला जिम्बाब्वे से खेलेगा 14 मार्च को, मैच शुरू होगा साढ़े 6 बजे से।

भारत की तरह लकी नहीं है पाक-श्रीलंका के दर्शक

Not Any Match At 3:30 for Team India in world cup

टीम इंडिया का एक भी मैच तड़के साढ़े 3 बजे से नहीं है। जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मैच में इस समय पर खेलना होगा।

टीम इंडिया के साथ मुकाबले के बाद पाक को अपना दूसरा मुकाबला 21 को क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज के साथ खेलना होगा जो सुबह 3:30 से शुरू होगा। हालांकि इस मैच के बाद पाक का भी कोई मैच इस समय पर नहीं है।

आगे उसके शेष चारों मैच या तो साढ़े 6 बजे से शुरू होंगे या 9 बजे से। वेस्टइंडीज के ‌बाद पाक का अगला सबसे बड़ा मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ 7 मार्च को ऑकलैंड में होगा जो साढ़े 6 बजे से शुरू होगा।

हालांकि भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका इस मामले में ज्यादा लकी नह‌ीं है। उसके 6 लीग मैचों में से 3 मैच साढ़े 3 बजे पड़े हैं जबकि शेष 3 मैच 9 बजे से।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed