{"_id":"2a533da4-0742-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"north-zone-test-captain-in-duleep-trophy-is-sahwag","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी में सहवाग होंगे नॉर्थ जोन के कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी में सहवाग होंगे नॉर्थ जोन के कप्तान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरेंद्र सहवाग को चेन्नई में अक्तूबर में होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन का कप्तान चुना गया है। इसके अलावा वेस्ट जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन के 15 सदस्यीय दल में गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भी शामिल किया गया है।
मंगलवार को यहां हुई जोनल चयन समिति की बैठक में टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इससे पहले सहवाग को 2012-13 के लिए रणजी ट्राफी में दिल्ली की टीम का कप्तान चुना गया था। दलीप ट्रॉफी के लिए चुने गए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी फिलहाल टी-20 वर्ल्ड के लिए श्रीलंका में मौजूद हैं।
टीम: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, शिखर धवन, पारस डोगरा, रजत भाटिया, मयंक सिधाना, हरभजन सिंह, नितिन सैनी, इशांत शर्मा, परविंदर अवाना, हर्षल पटेल, विकास मिश्रा एवं ऋषि धवन।