फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर विराट ने क्यों बोला- किसी ने मुझसे आराम करने के लिए कहा ही नहीं

Tue, 30 Jul 2019 10:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jul 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
No one communicated to me that I needed rest for this series, says Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेस में विराट कोहली ने मीडिया के सभी सवालों के जवाब दिए और उनको लेकर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। विराट कोहली ने साथ-साथ यह भी कहा कि भारतीय टीम के पूर्व फिजियो या ट्रेनर में से किसी ने उनसे नहीं कहा कि आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें आराम के लिए सीमित ओवर्स के प्रारूप नहीं खेलने चाहिए।

No one communicated to me that I needed rest for this series, says Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पहले ऐसी खबरें थी कि जसप्रीत बुमराह और कोहली को आराम दिया जाएगा, लेकिन कोहली ने कहा कि किसी ने उनसे नहीं कहा कि उनका कार्यभार निर्धारित सीमा से अधिक है। उन्होंने वेस्टइंडीज रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘बोर्ड को दिए गए ईमेल पर सब रहता है। मुझे नहीं पता कि क्या रिपोर्ट बनाई है। जब तक फिजियो या ट्रेनर मुझसे नहीं कहते, मुझे नहीं पता। मुझे नहीं पता कि चयनकर्ताओं को क्या ईमेल भेजा गया क्योंकि मुझसे आराम के लिए नहीं कहा गया।’

No one communicated to me that I needed rest for this series, says Virat Kohli
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी मौजूद थे। जब विराट कोहली ने मुख्य कोच के चयन पर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि सीएसी अगर उनसे सलाह मांगेगी तो वे अपनी राय देंगे, लेकिन अभी तक उनसे कुछ पूछा नहीं गया है। विराट ने कहा कि अगर रवि भाई को दोबारा कोच बनाया जाता है तो पूरी टीम खुश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
No one communicated to me that I needed rest for this series, says Virat Kohli
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

विराट ने टीम में मनमुटाव की खबरों को भी सिरे से खारिज किया और कहा कि उनके और रोहित शर्मा के बीच में सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि टीम का माहौल भी अच्छा है। कोहली ने कहा, 'हमें झूठ परोसा जा रहा है। हम सच को नजरअंदाज कर रहे हैं। हम सभी अच्छी चीजों की तरफ से आंख मूंद रहे हैं। हम अपने मन में चीजें बना रहे हैं और चाहते हैं कि वो सच हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed