फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   No Cricket South Africa return for De Villiers as retirement decision final 

फैसला: डीविलियर्स की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं होगी वापसी, CSA ने अटकलों पर लगाया विराम

Tue, 18 May 2021 06:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 06:29 PM IST
सार

  • एबी डीविलियर्स के संन्यास पर बड़ा फैसला
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे एबी
  • डीविलियर्स ने कहा है कि वह अपना फैसला नहीं बदलेंगे
  • एबी ने कहा-संन्यास ही उनका अंतिम फैसला है 
  • 2018 में अचानक ही लिया था संन्यास 

विज्ञापन
No Cricket South Africa return for De Villiers as retirement decision final 
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स की अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं होगी। मंगलवार को इस बात की पुष्टि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने की। सीएसए ने साफ कर दिया कि संन्यास के बाद डीविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे।

विज्ञापन


संन्यास ही उनका अंतिम निर्णय
डीविलियर्स की वापसी की अटकलों पर विराम लगाते हुए सीएसए ने कहा, 'एबी डीविलियर्स के साथ बातचीत खत्म हो गई है और बल्लेबाज ने फैसला किया है कि संन्यास का उनका फैसला हमेशा के लिए बरकरार रहेगा।' यह बयान कथित तौर पर सीएसए के आगामी वेस्टइंडीज दौरे की टीम की घोषणा के बाद दिया गया। इस बयान में हालांकि डीविलियर्स के संन्यास से अधिक तरजीह कैरेबियाई सरजमीं पर दो टेस्ट और पांच टी-20 की टीम को दी गई।
विज्ञापन


 


 


लंबे समय से वापसी से लगाए जा रहे थे कयास 
2018 में अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एबी ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी के बाद वापसी के संकेत दिए थे। मगर बोर्ड ने साफ कर दिया कि अब उनकी वापसी के सारे रास्ते बंद हो गए। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि एबी डीविलियर्स अपने संन्यास का फैसला वापस ले सकते हैं। 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी के वर्ल्ड टी-20 में वापसी करने की चर्चा थी। मगर अब इन चर्चाओं पर विराम लगा गया। बोर्ड लंबे समय से इस फिराक में था कि एबी संन्यास वापस लेकर दोबारा टीम के साथ जुड़े। 

114 टेस्ट, 228 वन-डे और 78 टी-20
37 साल के डीविलियर्स को हालांकि टी-20 विश्व कप से पहले वापसी का दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने 114 टेस्ट, 228 एकदिवसीय और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। टी-20 विश्व कप इसी साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होना है।

2019 वर्ल्ड कप में खेलने की जताई थी इच्छा
बता दें कि डीविलियर्स ने 2019 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन टीम प्रबंधन द्वारा इसे खारिज कर दिया गया था।

सात मैचों में 207 रन
आईपीएल के 14वें सीजन में डीविलियर्स ने सात मैचों में दो अर्धशतकों के साथ 207 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.28 का रहा। 

वेस्टइंडीज-आयरलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने आगामी वेस्टइंडीज और आयरलैंड दौरों के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। आयरलैंड और वेस्ट इंडीज दौरे पर टी-20 और वन-डे टीम की कमान टेम्बा बावुमा संभालेंगे। वहीं, टेस्ट टीम की कप्तानी डीन एल्गर करेंगे। 20 सदस्यीय टीम में सिसंडा मगला और लिजाद विलियम्स भी शामिल हैं। दोनों ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में डेब्यू किया था। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट और पांच टी-20, जबकि आयरलैंड के दौरे पर तीन वन-डे और तीन टी-20 खेलने हैं।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम: 
डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा  बावुमा (उपकप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सरेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्ट्जे, कीगन पीटरसन, कैगिसो रबाडा, रैसी वान डेर डुसेन, काइल वेरेने, तबरेज शम्सी, लिजाद विलियम्स, प्रेनेलन सुब्रायन, मार्को जेन्सन।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), बीजोर्न फॉर्च्यून, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासीन, जॉर्ज लिंडे, सिसंडा मगला, जनमन मलान, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे, एंडिले फेहलुकवाओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रैसी वान डेर डुसेन, काइल वेरेने, तबरेज शम्सी, लिजाद विलियम्स।

आयरलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), बीजोर्न फॉर्च्यून, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासन, जॉर्ज लिंडे, सिसंडा मगला, केशव महाराज, जनमन मलान, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रैसी वान डेर डुसेन, काइल वेरेने, तबरेज शम्सी, लिजाद विलियम्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed