{"_id":"61f43d820465d5774a5217c3","slug":"no-change-in-icc-women-world-cup-schedule-or-venues-despite-surge-in-covid-19-cases-says-event-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's World Cup: कोरोना मामले बढ़ने पर भी कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव, तय समय से शुरू होगा टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's World Cup: कोरोना मामले बढ़ने पर भी कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव, तय समय से शुरू होगा टूर्नामेंट
Sat, 29 Jan 2022 12:31 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:31 AM IST
सार
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आंद्रिया नेल्सन ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान देश न्यूजीलैंड में हाल में कोविड-19 के वेरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने के बावजूद टूर्नामेंट के कार्यक्रम या स्थलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
महिला क्रिकेट विश्व कप
- फोटो : twitter @ icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आंद्रिया नेल्सन ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान देश न्यूजीलैंड में हाल में कोविड-19 के वेरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने के बावजूद टूर्नामेंट के कार्यक्रम या स्थलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
महिला विश्व कप का आयोजन चार मार्च से न्यूजीलैंड में कराया जाना है जिसमें टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मेजबान का सामना वेस्टइंडीज से होगा। न्यूजीलैंड में हालांकि हाल में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी आई है जिससे कई पाबंदियां भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
नेल्सन ने कहा, "हम यहां पिछले कुछ समय से 2022 में विश्व कप की मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं जिसे पहले 2021 में कराया जाना था। हम निर्धारित समय के अनुसार ही चल रहे हैं और तौरंगा में शुरुआती मैच से 35 दिन और क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में फाइनल से 66 दिन दूर हैं।"
विज्ञापन