फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nidahas trophy shakib al hasan ruled out mahmudullah will lead bangladesh

Nidahas Trophy: शाकिब अल हसन हुए बाहर, बांग्लादेश ने की नए कप्तान के नाम की घोषणा

Sat, 03 Mar 2018 05:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Mar 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
nidahas trophy shakib al hasan ruled out mahmudullah will lead bangladesh
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 6 मार्च से शुरू होने वाली निदाहास ट्रॉफी से पहले करारा झटका लगा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन उंगली में चोट के कारण तीन देशों के बीच होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हसन की जगह महमुदुल्लाह को कप्तान बनाया है।

विज्ञापन


बीसीबी ने शनिवार को जानकारी दी कि शाकिब की उंगली में चोट है, जिसकी वजह से वह टी20 ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि ट्राई सीरीज में बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका और टीम इंडिया हिस्सा ले रही हैं। बता दें कि शाकिब जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ ट्राई वन-डे सीरीज के फाइनल में चोटिल हुए थे। इस मैच में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश ने इस उम्मीद से निदाहास ट्रॉफी के लिए शाकिब को टीम में शामिल किया था कि वह टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीबी ने पिछले हफ्ते शाकिब को चोट पर विशेषज्ञों की राय के लिए थाईलैंड भी भेजा था। वहां, डॉक्टरों ने उन्हें और आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के अंतरिम कोच और वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने भी कहा है कि शाकिब को जरूरत के हिसाब से समय दिया जाएगा और उनकी वापसी को लेकर टीम कोई जल्दबाजी नहीं दिखाने वाली है। शाकिब की जगह टीम में लिटन दास को शामिल किया गया है। बांग्लादेश टूर्नामेंट का अपना पहला मैच भारत के खिलाफ गुरुवार को खेलेगा। निदाहास ट्रॉफी श्रीलंका की आजादी के 70 साल के जश्न के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed