फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nida Dar Becomes The First Pakistan Bowler to 100 T20I Wickets

उपलब्धि: निदा डार ने रचा इतिहास, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाली बनीं पहली पाकिस्तानी खिलाड़ी

Thu, 01 Jul 2021 04:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Jul 2021 04:24 PM IST
सार

निदा डार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 15 रन देकर दो विकेट झटके। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बन गईं।

विज्ञापन
Nida Dar Becomes The First Pakistan Bowler to 100 T20I Wickets
निदा डार - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की ऑफ स्पिनर निदा डार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बन गईं। डार ने 106 मैचों में 101 विकेट हासिल किए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। अफरीदी के नाम 99 मैचों में 98 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


डार के अलावा वेस्टइंडीज की अनिसा मोहम्मद (120), एलिसा पैरी (115), शबनीम इस्माइल (110) और अन्या श्रुबसोल (101) ने 100 विकेट लेने का कमाल किया है। बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सिर्फ छह खिलाड़ियों ने 100 विकेट लेने का कारनामा किया है। इनमें से पांच महिला क्रिकेटर हैं जबकि पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड सिर्फ मलिंगा के नाम हैं, जिन्होंने 84 मैचों में 107 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम 126 रन पर ही बना सकी और मैच हार गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed