फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Newly Appointed Team India Head Coach Gautam Gambhir has expressed his views on Injury and Workload management

Team India: गंभीर ने खिलाड़ियों के चोटिल होने को लेकर कही अहम बात, पदभार संभालने से पहले दी ये हिदायत

Fri, 12 Jul 2024 01:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Jul 2024 01:15 PM IST
सार

गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह यह पदभार संभाला है। 42 साल के गंभीर भारतीय टीम के सबसे युवा मुख्य कोच हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पेशेवर खिलाड़ी के लिए करियर में ज्यादा ये ज्यादा खेलना कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका पेशेवर करियर काफी सीमित होता है।

विज्ञापन
Newly Appointed Team India Head Coach Gautam Gambhir has expressed his views on Injury and Workload management
गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के मुख्य कोच का पद संभालने के लिए तैयार हैं। गंभीर इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से कार्यकाल शुरू करेंगे। इससे पहले, उन्होंने खिलाड़ियों के चोट प्रबंधन (इंजुरी मैनेजमेंट) और कार्यप्रबंधन (वर्कलोड) को लेकर अपने विचार रखे। 
विज्ञापन

गंभीर हमेशा ही स्पष्ट बात बोलने के लिए जाने जाते हैं और उनका कहना है कि वह खिलाड़ियों के लिए चोट प्रबंधन जैसी नीति पर विश्वास नहीं रखते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर खिलाड़ी फॉर्म में है तो उसे सभी प्रारूप में खेलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों प्रारूप में खेलने पर दिया जोर
गंभीर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, मैं हमेशा इस बात पर जोर देता हूं कि अगर आप सक्षम हैं और फॉर्म में हैं तो आपको सभी तीनों प्रारूप में खेलना चाहिए। मैं कभी चोट प्रबंधन के पक्ष में नहीं रहा। अगर आप चोटिल हैं तो जाइए और इससे उबर कर वापसी करिए। आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और सक्षम भी हैं। आप किसी भी शीर्ष खिलाड़ी से पूछिए वे सभी तीनों प्रारूप में खेलना चाहते हैं। वे कभी लाल गेंद या सफेद गेंद के खिलाड़ी बनना पसंद नहीं करते। 
विज्ञापन

'चोट खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा'
इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि चोटिल होना खिलाड़ियों के जीवन का हिस्सा है और इससे रिकवरी करके ही पार पाया जा सकता है, ना किसी चोटिल प्रबंधन से यह समस्या सही होगी। उन्होंने कहा, चोटिल होना खिलाड़ियों के जीवन का हिस्सा है। अगर आप तीनों प्रारूप में खेल रहे हैं तो चोटिल हो सकते हैं। ऐसा होने पर आपको रिकवरी पीरियड में जाना होगा और उबरने के बाद तीनों प्रारूप में खेलना चाहिए। मैं इस चीज का समर्थक नहीं हूं कि ठीक है हम इस खिलाड़ी को टेस्ट के लिए रखेंगे और इसे अन्य प्रारूप के लिए तथा खिलाड़ियों के चोट प्रबंधन पर ध्यान देंगे।

ज्यादा से ज्यादा खेलने पर दिया महत्व
गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह यह पदभार संभाला है। 42 साल के गंभीर भारतीय टीम के सबसे युवा मुख्य कोच हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पेशेवर खिलाड़ी के लिए करियर में ज्यादा ये ज्यादा खेलना कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका पेशेवर करियर काफी सीमित होता है। गंभीर ने कहा, पेशेवर क्रिकेटरों का करियर काफी छोटा होता है। जब आप अपने देश के लिए खेल रहे हो तो आप चाहते हो कि ज्यादा से ज्यादा मैच खेलूं। जब आप अच्छी फॉर्म में हैं तो सभी तीनों प्रारूप में खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed