{"_id":"fd5946d25e52c856752824d5ba2e995e","slug":"new-zeland-defeat-england-second-test-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने बराबर कर लिया हिसाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने बराबर कर लिया हिसाब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन के बाद धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 199 रन से मात देकर दो मैचों की सीरीज बराबरी पर खत्म करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड से मिले 455 रन के मुश्किल लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को मात्र 255 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने सर्वाधिक 73 और कप्तान एलिस्टर कुक ने 56 रन बनाए।
विज्ञापन
हालांकि इंग्लैंड इस मैच में हारी और सीरीज को ड्रॉ रही। लेकिन टीम के कप्तान कुक ने खुद को बतौर बल्लेबाज और कप्तान साबित किया। दोनों मैचों में कुक की बल्लेबाजी शानदार रही।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के लिए कामचलाऊ गेंदबाज केन विलियम्सन व मार्क क्रेग ने तीन-तीन जबकि ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड शीर्ष क्रम के आउट होने के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
मंगलवार सुबह बिना विकेट खोए 44 रन से आगे खेलने उतरे इंग्लैंड के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे।