फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealands players Amelia Kerr create history and blasts unbeaten 232 against ireland

इस 17 वर्षीया बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, वन-डे मैच में ठोके 232 रन

Wed, 13 Jun 2018 11:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
New Zealands players Amelia Kerr create history and blasts unbeaten 232 against ireland
अमेलिया केर

न्यूजीलैंड ने 17 वर्षीया महिला बल्लेबाज अमेलिया केर (232*) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत आयरलैंड को हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। डबलिन में बुधवार को खेले गए तीसरे वन-डे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 440 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 135 रन पर ही ऑलआउट हो गईं। केर ने न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। केर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं।
विज्ञापन


इस मुकाबले में अमेलिया केर ने नाबाद 232 रन धुआंधार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही केर के नाम व्यक्तिगत स्कोर के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गई है। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के बेलिंदा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने साल 1997 में डेनमार्क के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच में 229 रन की तूफानी पारी खेली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की तरफ से अमेलिया केर ने 145 गेंदों में 31 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 232 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा लेघ केसपेरक (113) और एमी सैटरवेट ने अपनी टीम के लिए 61 रन बनाए। केर ने अपना दोहरा शतक 46वें ओवर में 134 गेंदों पर पूरा किया। बता दें कि इसके साथ ही केर (17 साल 243 दिन) इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले (पुरुष और महिला दोनों में ) सबसे युवा बल्लेबाज बन गई हैं।

ये है वन-डे में महिला का व्यक्तिगत उच्च स्कोरः
 
नाम  स्कोर बनाम साल 
अमेलिया केर 232* आयरलैंड 2018
बेलिंदा क्लार्क 229 डेनमार्क 1997
दिप्ति शर्मा 188 आयरलैंड 2017
चामरी अट्टापट्टू 178* ऑस्ट्रेलिया 2017
चारलोट एडवर्ड्स 173* आयरलैंड 1997

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed