फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New zealand won t20i series by 2-1 against sri lanka, malinga create history

न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज, आखिरी मैच में मलिंगा के आगे बेबस दिखे कीवी बल्लेबाज

Sat, 07 Sep 2019 10:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 07 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
New zealand won t20i series by 2-1 against sri lanka, malinga create history
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media

लसिथ मलिंगा (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 37 रन से हरा दिया। मगर श्रीलंकाई टीम सीरीज जीतने में असफल रही। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बता दें कि कीवी  टीम ने पहला टी-20 पांच विकेट से, जबकि दूसरे टी-20 में श्रीलंका को चार विकेट से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन


श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 88 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से मलिंगा ने तीन ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटके। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मलिंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इस मुकाबले में श्रीलंका की तरफ से धनुषा गुणाथिलाका ने 30, निरोशन डिकवेला ने 24 और लाहिरू मदुशनाका ने 20 रनों का योगदान दिया। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से दो खिलाड़ियों के छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका। सबसे बड़ी बात यह कि चार न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed