{"_id":"5d7293a18ebc3e016d63001e","slug":"new-zealand-won-t20i-series-by-2-1-against-sri-lanka-malinga-create-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज, आखिरी मैच में मलिंगा के आगे बेबस दिखे कीवी बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज, आखिरी मैच में मलिंगा के आगे बेबस दिखे कीवी बल्लेबाज
Sat, 07 Sep 2019 10:10 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social media
लसिथ मलिंगा (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 37 रन से हरा दिया। मगर श्रीलंकाई टीम सीरीज जीतने में असफल रही। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बता दें कि कीवी टीम ने पहला टी-20 पांच विकेट से, जबकि दूसरे टी-20 में श्रीलंका को चार विकेट से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 88 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से मलिंगा ने तीन ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटके। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मलिंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
इस मुकाबले में श्रीलंका की तरफ से धनुषा गुणाथिलाका ने 30, निरोशन डिकवेला ने 24 और लाहिरू मदुशनाका ने 20 रनों का योगदान दिया। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से दो खिलाड़ियों के छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका। सबसे बड़ी बात यह कि चार न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए।
विज्ञापन