फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand won series to defeate sri lanka in second odi at Mount Maunganui

NZvSL: थिसारा परेरा का शतक गया बेकार, न्यूजीलैंड ने वन-डे सीरीज पर किया कब्जा

Sat, 05 Jan 2019 03:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 05 Jan 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
new zealand won series to defeate sri lanka in second odi at Mount Maunganui
nzvsl

रॉस टेलर (90) की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने माउंट मौंगानुई में खेले गए दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 21 रनों से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। इसी के साथ कीवी टीम ने तीन मैचों की वन-डे सीरीर को 2-0 से कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन


अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वन-डे 8 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच में थिसारा परेरा को शानदार प्रदर्शन करने करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 74 गेंदों में 8 चौके और 13 छक्कों की मदद से 140 रन की आक्रामक पारी खेली।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 298 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरों (87) की सलामी जोड़ी ने कीवी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 34 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका गप्टिल के रूप में लगा। वह 13 रन बनाकर ऑउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद कप्तान केन विलियमसन (1) ने अपना विकेट गंवाया। कीवी टीम की तरफ से टेलर के अलावा जेम्स निशाम (64), निकोलस 32 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा ने 2 और प्रदीप ने 1 विकेट झटके।, जबकि 4 बल्लेबाज रनआउट हो गए।

न्यूजीलैंड के 319 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। 28 रन के स्कोर पर पहला विकेट निरोशन डिकवेला (9) के रूप में गिरा। इसके कुछ देर बाद 63 रन के स्कोर पर दूसरा  झटका लगा। कुसल परेरा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट चले। 121 रन के स्कोर पर टीम की आछी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।


श्रीलंकाई टीम की तरफ से थिसारा परेरा ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। थिसारा परेरा के अलावा गुणाथिलाका ने 71 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी ने 3 विकेट लिए। हेनरी और निशाम 2-2 विकेट लिए, जबकि बोल्ट और साउथी को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed