फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand won by 3 wickets against england at Hamilton

NZvENG: न्यूजीलैंड ने पहले वन-डे में इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त, रॉस टेलर ने खेली शतकीय पारी 

Sun, 25 Feb 2018 04:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
New Zealand won by 3 wickets against england at Hamilton
रॉस टेलर - फोटो : ht

रॉस टेलर के शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को हैमिलटन में खेले गए पहले वन-डे मुकाबले में इंग्लैंड को 3 विकेट से मात दी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला बुधवार को माउंट मौनगुनिया में खेला जाएगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 285 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर (79) और जो रूट (71) रन बनाए। इसे अलावा जासन रॉय (49), मोईन अली ने 28 रनों का योगदान दिया। कीवी की तरफ से इश सोढ़ी, मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कॉलिन मुनरो को 1 ही विकेट से संतोष करना पड़ा।  
विज्ञापन

इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 49.2 ओवरों में 287 रन बनाकर मैच जीत लिया। रॉस टेलर ने 116 गेंदों मे 12 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। वहीं, टॉम लाथन ने 79 रन की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अदिल राशिद, डेविड विले और टॉम कुरान ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड द्वारा दिए गए 285 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 27 रन के स्कोर पर ही कीवी टीम अपना 3 विकेट गंवा चुके थे। इसके बाद यहां से टेलर और लाथम ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 178 रनों की साझदारी हुई। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed