{"_id":"5a65929a4f1c1b74268b5afc","slug":"new-zealand-won-against-pakistan-in-first-twenty-twenty-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvPAK: वनडे में क्लीन स्वीप के बाद टी-20 में हारा पाक, 7 विकेट से जीते कीवी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvPAK: वनडे में क्लीन स्वीप के बाद टी-20 में हारा पाक, 7 विकेट से जीते कीवी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
colin munro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 5-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। सोमवार को वेलिंग्टन में खेले गए मुकाबले में कीवी टीम ने 25 गेंदें शेष रहते ही पाक को 7 विकेट से हराया।
विज्ञापन
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 38 रन के स्कोर पर अपने छह बल्लेबाज गंवा दिए थे। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां (3) और उमर अमीन (0) के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद नवाज (7), हैरिस सोहैल (9), सरफराज अहमद (9) और शादाब खान (0) के स्कोर पर सिमट गए।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज अपने व्यक्तिगत स्कोर को दोहरे अकों में भी तब्दील नहीं कर पाए। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सर्वाधिक (41) रन का योगदान दिया। इसके अलावा हसन अली ने (23) रन बनाए। बाबर को कॉलिन मुनरो और हसन अली को सेठ रैंस ने आउट किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 19.4 ओवर खेलने के बाद 105 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। मार्टिन गप्टिल (02) के रूप में कीवी टीम को पहला झटका लगा। 57 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड टीम के 3 विकेट गिर चुके थे, लेकिन दूसरे छोर पर कॉलिन मुनरो ने अपना विकेट बचाए रखा। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके भी लगाए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स (03), टॉम ब्रूस (26) और रॉस टेलर ने नाबाद (22) रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने महज 15.5 ओवर में 106 रन के इस आसान से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से सेठ रेंस और टिम साउथी ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर को भी दो विकेट मिले। अनारु किचन और कॉलिन मुनरो के खाते में भी एक-एक विकेट आया। जबकि पाकिस्तान की तरफ से रुमान रईस ने दो विकेट झटके और शादाब खान को एक विकेट मिला।