फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind Vs Nz cricket match new zealand will win odi series 3-2 says former coach mike hesson

'टीम इंडिया के खिलाफ यह फॉर्मूला अपनाकर न्यूजीलैंड जीतेगी 3-2 से वन-डे सीरीज'

Tue, 22 Jan 2019 10:05 AM IST
kapil kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Ind Vs Nz cricket match new zealand will win odi series 3-2 says former coach mike hesson
टीम इंडिया

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत बुधवार को नेपियर से होगी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया की अपनी विजयी लय को बरकरार रखने का मौका होगा। हालांकि, 'विराट ब्रिगेड' को ध्यान रखना होगा कि पिछली बार जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड जाकर वन-डे सीरीज खेली थी तो उसे 0-4 की शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन का मानना है कि दोनों टीमों के बीच एक छोटा अंतर हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'दोनों टीमों के पास विश्व कप से पहले खुद को परखने का शानदार मौका है। दोनों जान जाएंगे कि विश्व कप से पहले वह किस स्तर पर हैं। यह सीरीज बेहद नजदीकी होगी और न्यूजीलैंड की टीम इसे 3-2 से अपने नाम कर सकती है।'
विज्ञापन


हेसन का मानना है कि इस सीरीज में भारतीय स्पिनरों और कीवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से मजेदार मुकाबले होंगे। यह देखना रोचक होगा कि न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों का कैसे मुकाबला करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


44 वर्षीय हेसन के मुताबिक कीवी गेंदबाजों के पास शुरुआती चरण में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का शानदार मौका होगा। पूर्व कोच के मुताबिक, 'हमारे गेंदबाजों के सामने चुनौती होगी कि भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने से पहले ही आउट करें। शुरुआती 10 से 15 गेंदों में बल्लेबाजों को आउट करने की योजना बनानी होगी। अगर हम ऐसा मौका बनाते हैं तो जीतने के आसार बढ़ जाएंगे।'


हेसन ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'केन विलियमसन के खेल में सुधार होता आया है। वह कप्तान और खिलाड़ी के रूप में बेहतरीन काम कर रहे हैं। वह जितना ज्यादा अनुभव हासिल करते जाएंगे, उतना ही उनके अंदर विश्वास बढ़ेगा। वह काफी जल्द फैसले लेते हैं और वह भी पूरे विश्वास के साथ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed