फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand will look for big victory against namibia

NZ vs NAM: न्यूजीलैंड का मुकाबला नामीबिया से, बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल की राह आसान करने उतरेगी कीवी टीम

Fri, 05 Nov 2021 03:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 03:06 PM IST
सार

नामीबिया के खिलाफ मैच में बड़ी हासिल करके न्यूजीलैंड की टीम अपने लिए सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी। हालांकि स्कॉटलैंड के खिलाफ कीवी टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। 
 

विज्ञापन
New Zealand will look for big victory against namibia
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड की टीम टी-20 वर्ल्डकप में अपना चौथा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में बड़ी जीत हासिल करके कीवी टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान करना चाहेगी। न्यूजीलैंड ने अब तक तीन मैचों में दो जीत हासिल की है और चार अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं नामीबिया सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। ऐसे में वह न्यूजीलैंड का खेल खराब कर सकती है। 
विज्ञापन


थकान बन सकती है न्यूजीलैंड की परेशानी
कीवी टीम ने इससे पहले शारजाह में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराया था, लेकिन दोपहर के मैच में टीम के खिलाड़ियों को काफी थकान हुई होगी। वहीं एक दिन के आराम के बाद न्यूजीलैंड को दूसरा मैच भी खेलना है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस परेशानी से कैसे निपटेंगे यह देखने वाली बात होगी। 
विज्ञापन


नामीबिया की जीत भारत के लिए जरूरी
भारतीय टीम चाहेगी कि नामीबिया यह मैच जीत ले। ऐसा होने पर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुल जाएंगे और अफगानिस्तान से बेहतर रन रेट होने पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में भारतीय फैंस नामीबिया से बड़े उलटफेर की उम्मीद लगाकर बैठे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारजाह में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा
शारजाह के मैदान में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस टूर्नामेंट में भी स्पिन गेंदबाजों ने यहां 35 विकेट निकाले हैं और उनका इकॉनमी रेट भी सात से कम रहा है। ऐसे में जिस टीम के स्पिन गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करेंगे, उसके जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं नामीबिया के लिए डेविज विसे का प्रदर्शन बेहद अहम रहेगा। 

संभावित एकादश

न्यूजीलैंडः मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।


नामीबियाः स्टीफ़न बार्ड, माइकल वैन लिंगेन, क्रेग विलियम्स, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, ज़ेन ग्रीन, डेविड विसे, जे जे स्मिट, जान फ्रिलिंक, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बेन शिकोंगो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed