पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने दी वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त, फिलिप्स ने खेली तूफानी पारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच नेलसन के सैक्सटन ओवल खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 47 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19 ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई।
पढ़ेंः- ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा ऐसा कैच, जिसे देखकर हर कोई कह उठेगा 'ओ माय गोड'
कीवी टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 55 रन की पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने भी 53 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में टिम साउदी और सेथ रेंस ने 3-3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। ग्लेन फिलिप्स को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल से काफी उम्मीदें थीं लेकिन 12 रन ही बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज की टीम को 19 रन के स्कोर पर ही सलामी बल्लेबाजों के रुप में लगातार 2 झटके लगे।
पहले क्रिस गेल आउट हुए उसके बाद चैडविक चाल्टन भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाई होप और आंद्रे फ्लेचर ने टीम का स्कोर किसी तरह 50 रन के पार पहुंचाया, लेकिन 61 के स्कोर पर फ्लेचर के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। 100 रन के भीतर ही वेस्टइंडिज ने अपने 7 विकेट गंवा दिए और 19 ओवरों में 140 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई।
आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 27 और एश्ले नर्स ने 9 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए। कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने 21 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से जेरोम टेलर ने 2 और कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने 2 विकेट चटकाए।