{"_id":"5c13f21bbdec2256dd0f5c78","slug":"new-zealand-vs-sri-lanka-firts-test-match-preview-at-wellington","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvSL: न्यूजीलैंड के खिलाफ नई शुरुआत करने उतरेगा श्रीलंका, पहला टेस्ट आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvSL: न्यूजीलैंड के खिलाफ नई शुरुआत करने उतरेगा श्रीलंका, पहला टेस्ट आज
Fri, 14 Dec 2018 11:40 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
sri lanka test team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका अपनी हाल की खराब फॉर्म और मैदान से बाहर की उथल-पुथल को दरकिनार कर न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नई शुरुआत करने के लिए उतरेगा।
विज्ञापन
श्रीलंका की तैयारियां सही रहीं लेकिन कोचिंग स्टाफ में बदलाव और पिछले महीने इंग्लैंड के हाथों तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद उस पर काफी दबाव है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन लुईस को इस सप्ताह टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रिक्सन को पिछले सप्ताह की क्षेत्ररक्षण कोच बनाया गया था। श्रीलंका के गेंदबाजी कोच नुवान जोएसा को आईसीसी ने मैच फिक्सिंग और अन्य भ्रष्ट गतिविधियों के आरोपों में अक्तूबर में निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
इसी महीने पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या पर मैच फिक्सिंग जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा। यही नहीं ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय को अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण निलंबित कर दिया गया।