फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand vs pakistan 33rd match preview icc cricket world cup 2019

World Cup 2019: पाक के लिए आज करो या मरो का दिन, हार के साथ सेमीफाइनल की रेस से हो जाएगा बाहर

Wed, 26 Jun 2019 11:21 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 26 Jun 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
new zealand vs pakistan 33rd match preview icc cricket world cup 2019
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ करारी हार के बाद बेहद निराश पाकिस्तान की टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत से नया उत्साह मिला है। बुधवार को उसका न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला है और जीत से ही उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रहेंगी। 

विज्ञापन


सरफराज अहमद की टीम के खाते में अभी तक दो जीत और तीन हार हैं। छह मैचों में टीम के पांच अंक हैं। टीम के लिए शेष तीन मैच जीतने जरूरी हैं। साथ ही उसे यह दुआ भी करनी होगी कि अन्य मैचों के नतीजे भी उसके माफिक रहें।
विज्ञापन


अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टीम के लिए बेहद उपयोगी रहे हैं जिन्होंने 15 विकेट लिए हैं। बाकी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ रहा है। बल्लेबाजों के खास न कर पाने पर हैरिस सोहेल की टीम में वापसी हुई जिन्होंने पिछले मैच में हैरिस सोहेल ने 89 रन की पारी खेली थी जिससे टीम सात विकेट पर 308 रन बनाने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान सरफराज यह भी मानते हैं कि टीम को फील्डिंग में भी सुधार की जरूरत है। दूसरी ओर केन विलियम्सन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम अभी तक अजेय है।

टीमेंः

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

पाकिस्तान : इमाम-उल-हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (विकेटकीपर/ कप्तान), शोएब मलिक, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, हारिस सोहेल, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed