पांच मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले को छह गेंद शेष रहते छह विकेट से जीतने के बाद भारतीय कप्तान बेहद खुश हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस विजयी आगाज पर कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टीम इसी तरह की जीत से दौरे की शुरुआत करना चाहती थी। केवल दो दिन पहले पहुंचने वाली भारतीय टीम ने एक ओवर पहले ही न्यूजीलैंड के पांच विकेट पर 203 रन के स्कोर को पछाड़ दिया।
2 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट
- फोटो : पीटीआई
कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर बेहद व्यस्त कार्यक्रम की बात की, लेकिन टीम के अंदर इस तरह की कोई बात नहीं थी। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हमने का इसका पूरा आनंद उठाया। दो दिन पहले यहां पहुंचना और फिर इस तरह की जीत दर्ज करना शानदार रहा। इससे हमारे लिये पूरे दौरे की अच्छी नींव पड़ गई।’
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगा कि 80 प्रतिशत दर्शक हमारा समर्थन कर रहे हैं। आपको 200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस तरह के सहयोग की जरूरत पड़ती है। हमने टीम के अंदर लंबी उड़ान की थकान पर चर्चा नहीं की। हम किसी तरह का बहाना नहीं चाहते थे।’
4 of 6
मैच के बाद विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड का समय भारतीय समय से साढ़े सात घंटे आगे हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को रविवार को समाप्त हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराने के बाद यहां पहुंची है। कोहली ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने वास्तव में अच्छी सीरीज खेली और हमने यहां वह आत्मविश्वास दिखाया। आप इस तरह की पिच पर किसी के प्रति कड़ा रवैया नहीं अपना सकते। हमने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें 210 से कम स्कोर पर रोकना अच्छा प्रयास था। क्षेत्ररक्षण ऐसा विभाग है जिसमें हम सुधार कर सकते हैं।’
5 of 6
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे
- फोटो : ट्विटर
भारत की तरफ से केएल राहुल (56) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 58) और कोहली (45) ने उपयोगी पारियां खेली। न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि इस मैदान पर 203 रन के स्कोर का बचाव करना हमेशा मुश्किल रहा है।