{"_id":"5ab786304f1c1b71778b7585","slug":"new-zealand-vs-england-day-4-test-match-7-wickets-remain-to-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvENG: पहले डे-नाइट टेस्ट में न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत, जीत से 7 विकेट दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvENG: पहले डे-नाइट टेस्ट में न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत, जीत से 7 विकेट दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
हेनरी निकोल्स
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के चौथे दिन कीवी टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल, डेविड मलान 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड कीवी टीम से 237 रन पीछे है। आखिरी दिन का खेल अभी बचा है और न्यूजीलैंड के पास अभी 7 विकेट शेष है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दूसरे और तीसरे दिन भी मैच बबारिश की भेंट चढ़ गया। तीसरे दिन बारिश के कारण महज 17 गेंदों का खेल हो पाया था। तीसरे दिन के स्कोर (233/4) से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी 427/8 पर घोषित की और 369 रनों की विशाल बढ़त ली। हेनरी निकोल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 145 रन बनाए। वहीं, कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 29 और टिम साउदी ने 25 रनों का योगदान दिया। इससे पहले केन विलियमसन ने भी शतक जड़ा था। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्क स्टोनमैन और कप्तान जो रूट ने दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की और पारी को संभाला। मार्क स्टोनमैन (55) और जो रूट (51) रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद चौथे दिन के खेल के समाप्ति की घोषणा कर दी गई। बता दें पहली पारी में इंग्लैंड की टीम महज 58 रनों पर सिमट गई थी।
विज्ञापन