फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand vs england 1st test 2nd day match report at Mount Maunganui

NZvENG: शतक से चूके स्टोक्स, न्यूजीलैंड की पहली पारी लड़खड़ाई, अब भी 209 रन पीछे

Fri, 22 Nov 2019 02:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Nov 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
new zealand vs england 1st test 2nd day match report at Mount Maunganui
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी लड़खड़ा गई। स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


हेनरी निकोलस 26* और बीजे वॉटलिंग 6* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कीवी टीम अभी भी मेहमान टीम इंग्लैंड से 209 रन पीछे है, जबकि उसके छह विकेट शेष हैं। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल 241 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन बेन स्टोक्स (67*), जोए डेनली (74) और रोरी बर्न्स (52) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 241 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोक्स अपने शतक से चूके गए। उन्होंने 91 रन की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डि ग्रैंडहोम ने दो जबकि नील वेगनर ने तीन और टिम साउदी ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed