{"_id":"66e01efe59c7aed2470cb228","slug":"new-zealand-vs-afghanistan-alone-test-match-second-day-called-off-due-to-wet-outfield-acb-officers-unhappy-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs NZ: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच दूसरे दिन भी नहीं हो सका खेल, सुविधाओं से नाखुश एसीबी अधिकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs NZ: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच दूसरे दिन भी नहीं हो सका खेल, सुविधाओं से नाखुश एसीबी अधिकारी
Tue, 10 Sep 2024 03:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:57 PM IST
सार
बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था, लेकिन मंगलवार को बारिश नहीं हुई इसके बावजूद मैदान मैच शुरू करने लायक स्थिति में नहीं आ सका। मैदान पर मॉर्डन सुविधाओं की कमी के कारण मैदानकर्मी ग्राउंड को तैयार नहीं कर सके।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ACB
विस्तार
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी मैदान गीला होने के कारण नहीं हो सका और बिना एक भी गेंद डाले स्टंप्स घोषित करना पड़ा। इससे पहले सोमवार को भी मैच शुरू नहीं हो सका था। इससे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के अधिकारी स्टेडियम की व्यवस्था से नाखुश दिखे।
विज्ञापन
बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था, लेकिन मंगलवार को बारिश नहीं हुई इसके बावजूद मैदान मैच शुरू करने लायक स्थिति में नहीं आ सका। मैदान पर मॉर्डन सुविधाओं की कमी के कारण मैदानकर्मी ग्राउंड को तैयार नहीं कर सके। अंपायर ने कई मुआयने किए, लेकिन मैदान मैच शुरू करने के लिए तैयार नहीं था। आयोजन स्थल पर उचित मीडिया स्टैंड और प्रशंसकों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधाओं के अभाव पर भड़का एसीबी
एसीबी अधिकारी ने कहा, यह बहुत बड़ी गड़बड़ी है, हम यहां कभी वापस नहीं आएंगे। यहां की सुविधाओं से खिलाड़ी भी नाखुश हैं। हमने संबंधित लोगों से पहले ही बात कर ली थी और स्टेडियम के लोगों ने हमें आश्वासन दिया था कि सब कुछ सही होगा।
एसीबी अधिकारी ने कहा, यह बहुत बड़ी गड़बड़ी है, हम यहां कभी वापस नहीं आएंगे। यहां की सुविधाओं से खिलाड़ी भी नाखुश हैं। हमने संबंधित लोगों से पहले ही बात कर ली थी और स्टेडियम के लोगों ने हमें आश्वासन दिया था कि सब कुछ सही होगा।
इस स्टेडियम का प्रबंधन ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट ऑथोरिटी करता है जिसने 2016 में दलीप ट्रॉफी में पिंक गेंद मैच की मेजबानी की थी। हालांकि, कॉरपोरेट मैच में फिक्सिंग के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से बीसीसीआई का कोई भी मैच इस स्टेडियम पर नहीं कराया जाता है। इस स्टेडियम ने पहले भी अफगानिस्तान के घरेलू मैदान के तौर पर सेवाएं दी है।
एसीबी के एक अन्य अधिकारी ने कहा, जब से हम यहां आए हैं, तब से कुछ भी नहीं बदला है। इसमें थोड़ा भी सुधार नहीं किया गया है। मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने बीसीसीआई और एसीबी से भारत के एक अच्छा घरेलू आयोजन स्थल देने की मांग भी की थी।