फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand trail by 48 runs with 6 wickets remaining in the innings against sri lanka at day 3

टॉम लाथम ने ठोका शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका अब भी 48 रन पीछे 

Sun, 25 Aug 2019 01:47 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 25 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
New Zealand trail by 48 runs with 6 wickets remaining in the innings against sri lanka at day 3
टॉम लाथम - फोटो : सोशल मीडिया

सलामी बल्लेबाल टॉम लाथम की नाबाद शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने शनिवार को बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 196 रन बना लिए। 

विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होते समय लाथम 111 रन पर नाबाद थे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए बीजे वाटलिंग (नाबाद 25) के साथ 70 रन की साझेदारी कर श्रीलंका पर शिकंजा कस दिया। टीम अब भी पहली पारी के आधार पर श्रीलंका से 48 रन पीछे है। श्रीलंका ने धनंजय डि सिल्वा की 109 रन की पारी की बदौलत पहली पारी 244 रन पर समाप्त की। 
विज्ञापन


डि सिल्वा ने बीती रात के 32 रन के स्कोर को पांचवें टेस्ट शतक में तब्दील किया। श्रीलंका ने पी सारा ओवल में छह विकेट 144 रन से खेलना शुरू किया था। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने मिलकर सात विकेट हासिल किये जिससे मेजबान टीम बारिश के कारण कई व्यवधानों के बाद 90.2 ओवर में सिमट गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साउदी ने 63 रन देकर चार जबकि बोल्ट ने तीन विकेट हासिल किए जिसमें डि सिल्वा का विकेट भी शामिल रहा।  डि सिल्वा ने 148 रन की पारी के दौरान 16 चौके और दो छक्के जमाये। कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने 65 रन का योगदान दिया। 


न्यूजीलैंड को हालंकि अच्छी शुरूआत नहीं मिली जिनके सलामी बल्लेबाज जीत रावल खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गये। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन (20), रास टेलर (23) और हेनरी निकोल्स (15) अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके लेकिन लैथम ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 184 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए। श्रीलंकाई टीम दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed