फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand team arrives in india to play odi and t20i series

पिछले दौरे में मिली हार का बदला लेने भारत पहुंची न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर को होगा ODI सीरीज का आगाज

Sat, 14 Oct 2017 03:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 14 Oct 2017 03:25 AM IST
विज्ञापन
new zealand team arrives in india to play odi and t20i series
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : indian express
ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में एकतरफा अंदाज में मात देने वाली टीम इंडिया को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड की चुनौती मिलेगी। न्यूजीलैंड की टीम 16 दिन के दौरे के लिए भारत दौरे पर आ चुकी है। कीवी टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने भारत पहुंचने के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'भारत लौटकर खुश हूं।'
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर तीन वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला वन-डे 22 अक्टूबर को मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वन-डे पुणे और तीसरा वन-डे कानपुर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली, दूसरा कटक और तीसरा राजकोट में खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम 2017 में अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Nice to be back in India. #jetlagged 🙈😂

A post shared by Ross Taylor (@rossltaylor3) on



हाल ही में रॉस टेलर रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। उन्होंने पिछली 8 पारियों में 40 से अधिक रन की पारी नहीं खेली। इसके अलावा इंग्लैंड की टी20 लीग नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में टेलर ने ससेक्स शार्क्स के लिए खेला। 

टेलर ने अब तक 190 वन-डे खेले, जिसमें 44।12 की औसत से 6486 रन बनाए। टेलर को भारतीय परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है और पिछले 10 सालों से वो आईपीएल खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 2016 में भारत का दौरा किया था, जहां उसने 5 वन-डे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। टीम इंडिया इस सीरीज में पूरी तरह हावी रही थी। उसने टेस्ट सीरीज 3-0 जबकि वन-डे सीरीज 3-2 के अंतर से जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed