फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand recall Hamish Bennett for team India T20Is

NZvIND: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टी-20 टीम का एलान, बोल्ट और फर्ग्युसन चोटिल होकर बाहर

Thu, 16 Jan 2020 08:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Jan 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
new zealand recall Hamish Bennett for team India T20Is
न्यूजीलैंड क्रिकेट - फोटो : ट्विटर

भारत के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्युसन चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने करीब ढाई साल बाद मध्यम तेज गेंदबाज हामिश बेनेट की टीम में वापसी कराई है। 32 बरस के तेज गेंदबाज बेनेट ने 2011 विश्व कप खेला था, उन्होंने 16 वनडे में 27 विकेट चटकाये हैं लेकिन 2011 विश्व कप के बाद चार ही मैच खेल सके।

विज्ञापन


बेनेट ने कभी टी-20 क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन पिछले कुछ सत्रों में घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गेविन लारसन ने कहा, ‘पिछले कुछ सत्र में वह शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उसके पास रफ्तार, उछाल और वैरिएशन है लिहाजा वह काफी उपयोगी साबित होगा।’
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के तेज आक्रमण पर चोटों का असर पड़ा है । मैट हेनरी, डग ब्रासवेल और एडम मिल्ने भी चोट के कारण बाहर हैं। भारतीय टीम 24 जनवरी से शुरू हो रहे दौरे पर पांच टी-20 मैच, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टी20 टीमः

केन विलियमसन (कप्तान), हामिश बेनेट, टाम ब्रूस, कोलिन डे ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, स्काट के, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनेर, मिचेल सेंटनेर, टिम सीफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed