फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand level sri lanka test series with rare win

14 साल बाद श्रीलंका में जीता न्यूजीलैंड

Thu, 29 Nov 2012 11:47 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Thu, 29 Nov 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
new zealand level sri lanka test series with rare win

न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजों टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और डग ब्रेसवेल की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट के पांचवें दिन 167 रन के अंतर से पीट कर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। न्यूजीलैंड की श्रीलंका में 14 वर्षों में यह पहली जीत है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 363 रन का लक्ष्य रखा।

विज्ञापन


जवाब में मेजबान टीम 85.5 ओवर में 195 रन पर लुढ़क गई। आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज एकतरफा संघर्ष करते हुए 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले साउदी ने दूसरी पारी में भी तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


बोल्ट ने भी तीन जबकि ब्रेसवेल ने दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड की पहली पारी में शानदार 142 रन बनाने वाले कप्तान रोस टेलर को ‘मैन आफ द मैच’ घोषित किया गया जबकि श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ ‘मैन आफ द सीरीज’ बने। श्रीलंका इस मैच में उसी समय गहरे संकट में फंस गया था जब उसने न्यूजीलैंड के पहली पारी के 412 रन के जवाब में 244 रन बनाकर मेहमान टीम को भारी भरकम बढ़त दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 47 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज और प्रसन्ना जयवर्धने ने छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। मैथ्यूज ने आठवें विकेट के लिए नुआन कुलसेकरा के साथ भी 46 रन की साझेदारी निभाई।


संक्षिप्त स्कोर : न्यूजीलैंड पहली पारी 412 रन। श्रीलंका पहली पारी 244 रन। न्यूजीलैंड दूसरी पारी 9 विकेट पर 194 रन (घोषित)। श्रीलंका दूसरी पारी 195 रन (मैथ्यूज 84, प्रसन्ना जयवर्धने 29, कुलसेकरा 18, साउदी 3-58, बॉल्ट 3-33)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed