फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Cricket Security Team Arrives In Pakistan before pak vs nz t20 series, know reason

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की सिक्योरिटी टीम पहुंची, जानिए कारण

Mon, 04 Mar 2024 05:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 04 Mar 2024 05:47 PM IST
सार


न्यूजीलैंड का सुरक्षा दल लाहौर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद का दौरा करेगा। इस सीरीज के पांच मैच लौहार और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। पाकिस्तान पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन के सीईओ भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
New Zealand Cricket Security Team Arrives In Pakistan before pak vs nz t20 series, know reason
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते रचिन रवींद्र - फोटो : आईसीसी

विस्तार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम बहुत जल्द पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी। 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की सिक्योरिटी टीम पाकिस्तान पहुंची। इसमें न्यूजीलैंड क्रिकेट के दो सदस्य और एक स्वतंत्र सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हैं। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड का सुरक्षा दल लाहौर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद का दौरा करेगा। इस सीरीज के पांच मैच लौहार और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। पाकिस्तान पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन के सीईओ भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पीसीबी का बयान
इस संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से जुड़े एक सूत्र ने कहा,  "सिक्योरिटी डेलिगेशन मैच स्थलों, होटलों का दौरा करेगा जहां टीमें ठहरेंगी और टीम मेंबर के लिए सुरक्षा योजना पर सरकार और सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी भी लेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, साल 2021 में पाकिस्तान के दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टीम बिना कोई मैच खेले स्वदेश लौट गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड की तत्कालीन सरकार ने टीम पर खतरे की जानकारी दी थी। इसके बाद खिलाड़ियों को स्वदेश लौटने का आदेश दिया गया था।


दिग्गज खिलाड़ियों के बिना टी20 सीरीज खेलेगी कीवी टीम
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली इस सीरीज में कीवी टीम तमाम दिग्गज खिलाड़ियों के बिना मेजबानों के खिलाफ उतरेगी। इसका सबसे बड़ा कारण आईपीएल 2024 है। 22 मार्च से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी जिसमें न्यूजीलैंड के तमाम क्रिकेटर्स खेलते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed