फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand clean sweep sri lanka in ODI series by 3-0

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका का वन-डे सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप, टेलर-निकोल्स ने ठोके शतक

Tue, 08 Jan 2019 12:57 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 08 Jan 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
new zealand clean sweep sri lanka in ODI series by 3-0
ross taylor

रॉस टेलर (137) और हैनरी निकोल्स (124) की शतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 115 रनों से मात दी। सेक्सटन ओवल मैदान पर खेले गए मैच में मिली जीत से न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर दिया है।

विज्ञापन


तीसरे वन-डे में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने चार विकेट के नुकसान पर श्रीलंका के सामने 364 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन की 55 रनों की अर्धशतकीय पारी ने भी अहम भूमिका निभाई।श्रीलंका की तरफ से कप्तान लासिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। वहीं लक्षण संदकन को एक सफलता मिली।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के 365 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत शानदार रही, लेकिन टीम बहुत ज्यादा देर तक मैदान पर संघर्ष नहीं कर पाई। बल्लेबाजी में थिसारा परेरा ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। वहीं निरोशन डिकवेला ने 46 और कुसल परेरा ने 43 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और उसकी पारी 249 रनों पर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो लॉकी फग्र्यूसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा टीम के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी के खाते में तीन विकेट आए। टिम साउथी और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता हाथ लगी। बल्लेबाजी में शतक ठोकने वाले रॉस टेलर को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed