{"_id":"5c53ed24bdec22738b6ae19d","slug":"new-zealand-beat-indian-women-cricket-team-by-8-wickets-in-third-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिताली के रिकॉर्ड मैच में न्यूजीलैंड की सांत्वना भरी जीत, भारत ने सीरीज की अपने नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली के रिकॉर्ड मैच में न्यूजीलैंड की सांत्वना भरी जीत, भारत ने सीरीज की अपने नाम
Fri, 01 Feb 2019 12:24 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
एमी सेटरवेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुक्रवार को न्यूजीलैंड के हाथों तीसरे व अंतिम वन-डे में 8 विकेट की शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित भारतीय टीम 44 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 29.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
यह न्यूजीलैंड की सांत्वना भरी जीत रही क्योंकि मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी। टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बता दें कि भारतीय टीम ने विदेशी पिच पर एक साल में दूसरी वन-डे सीरीज अपने नाम की है। इससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में मात दी थी।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान मिताली राज के लिए यह मैच बेहद स्पेशल बना। हालांकि, टीम के लिहाज से वो इस मुकाबले को जल्द ही भूलना चाहेंगी। मिताली 200 वन-डे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
विज्ञापन
बहरहाल, 150 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड का पहला विकेट 22 रन के स्कोर पर गिरा। लॉरेन डाउन (10) को गोस्वामी ने रनआउट किया। इसके बाद सूजी बेट्स (57) और कप्तान ऐमी सेटरवेट (66*) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम का स्कोर 100 रन के पार लगाया।
बेट्स और सेटरवेट ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की और कीवी टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। पूनम यादव ने बेट्स को क्लीन बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कप्तान ऐमी ने सोफी डेविन (17*) के साथ मिलकर मेजबान टीम की जीत पर मुहर लगाई।
इससे पहले भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर्स जेमिमा रॉड्रिग्ज (12) और स्मृति मंधाना (1) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटीं। इसके बाद दीप्ति शर्मा (52) ने एक छोर संभाला, लेकिन उन्हें अन्य महिला बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान मिताली राज (9), हरमनप्रीत कौर (23), डायलन हेमलता (13) और तमन्ना भाटिया (0) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे।
दीप्ति भी 90 गेंदों में चार चौके की मदद से 52 रन बनाने के बाद पीटरसन की गेंद पर पर्किंस को कैच थमाकर पवेलियन लौटीं। झूलन गोस्वामी 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की तरफ से एना पीटरसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। लिए तहुहु ने तीन जबकि एमेलिया कर ने दो विकेट झटके। लेघ कासपेरेक को एक सफलता मिली।
पता हो कि भारतीय टीम ने पहला मैच 9 विकेट जबकि दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीता था। अब दोनों देशों के बीच 6 जनवरी से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा।