{"_id":"603382513b8e5850b87a9519","slug":"new-zealand-beat-australia-by-53-runs-in-christchurch-to-win-the-first-t20i","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार, ऐसा रहा है पिछले छह टी-20 मैच का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार, ऐसा रहा है पिछले छह टी-20 मैच का रिकॉर्ड
Mon, 22 Feb 2021 03:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 22 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे
- फोटो : twitter
डेवोन कॉन्वे (59 गेंदें, 99* रन, 10 चौके और तीन छक्के) की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से हरा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 131 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। कीवी टीम की तरफ से इश सोढ़ी ने 28 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। 56 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मेहमान टीम की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 45 रन का योगदान दिया। वहीं, मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए डेवॉन कॉन्वे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
ऐसा रहा है पिछले छह टी-20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में पिछले छह मैचों में यह ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है। न्यूजीलैंड में इससे पहले कंगारू टीम ने चार मैचों में जीत दर्ज की है,जबकि एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई हुआ था। बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 25 फरवरी को खेला जाएगा। बता दें कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड में खेल रही है।