{"_id":"609f89ea8ebc3e2993561567","slug":"new-zealand-batsman-warms-up-for-indian-spinners-with-kitty-litter-on-pitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड: भारतीय स्पिनरों का सामना करने के लिए बल्लेबाज की विशेष तैयारी, पिच पर दानेदार मिट्टी डाल कर रहा प्रैक्टिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड: भारतीय स्पिनरों का सामना करने के लिए बल्लेबाज की विशेष तैयारी, पिच पर दानेदार मिट्टी डाल कर रहा प्रैक्टिस
Sat, 15 May 2021 02:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आकलैंड
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 15 May 2021 02:14 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कोंवे ने भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए अलग तरीके से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कोंवे पिच पर दानेदार मिट्टी (किटी लिटर) डालकर अभ्यास कर रहे है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून के खेला जाएगा, जिसमें अभी काफी वक्त है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कोंवे ने भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए अलग तरीके से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कोंवे पिच पर दानेदार मिट्टी (किटी लिटर) डालकर अभ्यास कर रहे है। किटी लीटर को लकड़ी का बुरादा और कुछ अन्य चीजों को मिलाकर बनाया जाता है।
विज्ञापन
29 वर्षीय के कोंवे को दो जून से इंग्लैंड में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की 20 सदस्यीय टीम में रखा गया है। साउथम्पटन में 18 जून से होने वाले फाइनल से पहले 15 सदस्यीय टीम का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
कोंवे ने कहा कि वह गेंदबाज के पैरों के निशान से कठोर हो जाने वाली पिच पर पड़ने वाली स्पिन गेंदबाजी के अभ्यास के लिए विकेटों पर दानेदार मिट्टी डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कठोर होता है, लेकिन अच्छा अभ्यास मिल रहा है। स्पिनरों का सामना करने के लिए रणनीति बनाना जरूरी था और उसी तरीके से अभ्यास भी।
विज्ञापन
बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड में भी फाइनल मुकाबले में भारत से भिड़ना है। टीम इंडिया के पास कई शानदार स्पिनर हैं, जिन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल भी किया गया है। भारतीय टेस्ट टीम में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल व वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। इन सभी स्पिनर्स को देखते हुए ही कोंवे ने इस तरह से तैयारी शुरू की है। अब कॉनवे की ये कोशिश कितनी कारगर रहती है ये तो दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के बाद ही पता लगेगा।