फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand and west indies second t20i abandoned due to rain

मुनरो की तूफानी पारी पर पानी फिरा, न्यूजीलैंड -विंडीज के बीच दूसरा टी20 हुआ रद्द

Tue, 02 Jan 2018 09:20 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
new zealand and west indies second t20i abandoned due to rain
कॉलिन मुनरो - फोटो : espncricinfo

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को माउंट मौन्गानुई में हुआ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और बारिश के व्यवधान से पहले उसने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 102 रन बना लिए थे। 

विज्ञापन


इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका और अंपायरों ने मैच रद्द कर दिया। बहरहाल, न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है। सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच इसी मैदान पर बुधवार को खेला जाएगा। पता हो कि वेस्टइंडीज की टीम ने मौजूदा दौरे में कोई भी मुकाबला नहीं जीता है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उसका यह फैसला गलत साबित होता दिखा जब कीवी ओपनर कॉलिन मुनरो ने महज 23 गेंदों में 66 रन की तूफानी पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस दौरान 11 चौके और तीन छक्के जड़े। मुनरो ने केसरिक विलियम्स की लगातार चार गेंदों में चार चौके जड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मैच रद्द की घोषणा हुई तब कीवी कप्तान केन विलियमसन (17*) और अनारू किचन (1*) क्रीज पर थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर मार्टिन गप्टिल (2) कोट्रेल की गेंद पर वॉलटन को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। 

इसके बाद मुनरो ने कप्तान विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। विलियम्स ने पॉवेल के हाथों कैच आउट कराकर मुनरो की पारी का अंत किया। ग्लेन फिलिप्स (10) को सैमुअल बद्री ने LBW आउट किया। इसके बाद टॉम ब्रूस (3) को एश्ले नर्स ने ब्रेथवेट के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया।


4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाने के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला। निर्धारित समय से पहले कई बार इंतजार और निरीक्षण के सिलसिले के बीच मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। वेस्टइंडीज की तरफ से नर्स ने 2 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया। उनके अलावा कोट्रेल, बद्री और विलियम्स ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed