{"_id":"5dbeca318ebc3e93a553fd88","slug":"netherlands-defeated-papua-new-guinea-to-win-t20-world-cup-qualifier-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंड ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर का खिताब, पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नीदरलैंड ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर का खिताब, पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया
Sun, 03 Nov 2019 06:08 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 03 Nov 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
नीदरलैंड की टीम ने दुबई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर के फाइनल में पापुआ न्यू गिनी की टीम को हराकर खिताब जीत लिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया। दोनों टीमें पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं ।
विज्ञापन
दुबई में खेले गए क्वालीफायर से कुल छह टीमों ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया।
मैच में पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने एक ओवर शेष रहते हुए ही मैच को सात विकेट से जीत लिया।नीदरलैंड की तरफ से बेन कूपर ने सर्वाधिक 41 और टेन डोशेट ने 34 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन