फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nepal cricketer Sandeep Lamichhane sent to judicial custody until the final verdict on the case

Sandeep Lamichhane: क्रिकेटर संदीप लामिछाने की पुलिस कस्टडी अगले आदेश तक बढ़ी, एक महीने से हिरासत में हैं

Fri, 04 Nov 2022 03:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 03:57 PM IST
सार

संदीप लामिछाने को नेपाल पुलिस ने छह अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। उन पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप है। काठमांडू की स्थानीय कोर्ट ने अगले आदेश तक संदीप को पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Nepal cricketer Sandeep Lamichhane sent to judicial custody until the final verdict on the case
संदीप लामिछाने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही हैं। दुष्कर्म के मामले में संदीप की पुलिस कस्टडी अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दी गई है। संदीप को छह अक्तूबर के दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी में रखा गया था। इसके बाद उनकी पुलिस कस्टडी पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। अब कोर्ट ने अगले आदेश तक लामिछाने को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का दावा है कि 21 अगस्त की रात लामिछाने ने 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। सात सितंबर को जिला अदलात ने लामिछाने के खिलाफ गिरफ्तारी वरंट जारी किया था। हालांकि, इसके बाद एक महीने तक लामिछाने पुलिस की पहुंच से दूर रहे। बाद में उन्होंने खुद सरेंडर करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


क्या हैं आरोप?
संदीप लामिछाने पर आरोप हैं कि उन्होंने 21 अगस्त के दिन 17 साल की लड़की को काठमांडू और भक्तपुर की कई जगहों पर घुमाया। इसके बाद काठमांडू के सिनामंगल में एख होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस शिकायत के बाद संदीप को नेपाल क्रिकेट टीम के पद से हटा दिया गया। इस समय लामिछाने कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। इस लीग में भी उनकी टीम ने उन्हें बाहर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लामिछाने एक महीने तक पुलिस की पकड़ से दूर रहे और सोशल मीडिया पर अपनी बेगुनाही के सबूत देते रहे। इसके बाद उन्होंने सरंडर करने का फैसला किया और कतर एयरवेज से दोहा के रास्ते नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। यहां पुलिस ने एयरपोर्ट से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया और तब से वह पुलिस की हिरासत में हैं। 

Image

लामिछाने बार-बार इस घटना से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वह उनके खिलाफ कानूनी समर्थन मांग रहे हैं। लामिछाने ने कहा- मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा और मैं अपने प्यारे देश का नाम और प्रसिद्धि बनाने के लिए जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर लौटूंगा। मेरी बेगुनाही साबित करने के लिए मैं जांच के सभी चरणों में पूरा सहयोग करूंगा और कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। न्याय होने दो।

संदीप लामिछाने का प्रदर्शन
संदीप एक लेग स्पिनर हैं। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। तब उस टूर्नामेंट में नेपाल की टीम आठवें स्थान पर रही थी। इसके बाद 2018 में उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने संदीप को नीलामी में खरीदा था। वह आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने थे। दिल्ली ने संदीप को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। संदीप तब नेपाल क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बन चुके थे।


संदीप इसके अलावा बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं। वह दुनियाभर की लीगों का अहम हिस्सा हैं। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 30 वनडे और 44 टी-20 खेले हैं। 30 वनडे में उनके नाम 69 विकेट और 44 टी-20 इंटरनेशनल में 85 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed