फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NEP vs USA: Rohit Paudel Given LBW Despite Ball Hitting Gloves

NEP vs USA: ग्लव्स पर लगी गेंद, फिर भी रोहित पॉडेल को दिया LBW आउट, गुस्से में नेपाली कप्तान ने पटक दिया बल्ला

Fri, 22 May 2026 08:59 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 22 May 2026 08:59 PM IST
सार

नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल को अमेरिका के खिलाफ मैच में ग्लव्स पर गेंद लगने के बावजूद एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया। विवादित फैसले के बाद पौडेल मैदान पर गुस्से में नजर आए और बल्ला पटक दिया, जिस पर आईसीसी कार्रवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन
NEP vs USA: Rohit Paudel Given LBW Despite Ball Hitting Gloves
रोहित पॉडेल - फोटो : X (videograb)

विस्तार

नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पॉडेल शुक्रवार को अमेरिका के खिलाफ खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू मुकाबले में विवादित अंपायरिंग का शिकार हो गए। काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच के दौरान रोहित पौडेल को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया, जबकि रिप्ले में साफ नजर आया कि गेंद उनके पैड पर नहीं बल्कि ग्लव्स पर लगी थी। अंपायर के इस फैसले के बाद नेपाली कप्तान मैदान पर काफी नाराज दिखाई दिए और गुस्से में बल्ला पटक दिया।
विज्ञापन

ग्लव्स पर लगी गेंद, फिर भी दे दिया एलबीडब्ल्यू
यह घटना पारी के 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। अमेरिका के गेंदबाज मिलिंद कुमार की गेंद पर रोहित पॉडेल स्वीप शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद उनके पैड पर नहीं बल्कि ग्लव्स पर लगी थी। इसके बावजूद अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया। अंपायर के इस फैसले से पौडेल काफी नाराज नजर आए। आउट दिए जाने के तुरंत बाद उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर मारा। मैदान पर उनका यह रिएक्शन तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी कर सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई
क्रिकेट नियमों के अनुसार, आउट दिए जाने के बाद खिलाड़ियों द्वारा गुस्से में अभद्र व्यवहार करना आईसीसी के कोड ऑफ कन्डक्ट का उल्लंघन माना जा सकता है। आमतौर पर बैट पटकना, गाली देना या मैदान पर आक्रामक प्रतिक्रिया देने पर खिलाड़ी पर लेवल 1 या लेवल 2 का चार्ज लगाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक आईसीसी ने रोहित के खिलाफ किसी आधिकारिक कार्रवाई की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2026 में भी दिखाया था दम
रोहित पॉडेल ने हाल ही में टी20 विश्व कप में नेपाल टीम की कप्तानी की थी। नेपाल ने उस टूर्नामेंट में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम सिर्फ चार रन से हार गई थी।टूर्नामेंट के दौरान पॉडेल ने कहा था कि अगर नेपाल को नियमित रूप से बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिले, तो टीम का स्तर और बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या भारत जैसी टीमों का नेपाल दौरा करना वहां के क्रिकेट के लिए बेहद अहम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed