NZ Inning
80/2 (7.4 ov)
Finn Allen 45(24)*
Daryl Mitchell 9 (6)
IND elected to bowl
{"_id":"656e9af8c6513b6e2107332a","slug":"neeraj-chopra-advice-to-jasprit-bumrah-on-increasing-pace-said-this-regarding-world-cup-final-2023-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: नीरज ने बुमराह को दी रफ्तार बढ़ाने की सलाह, तरीका भी बताया; विश्व कप फाइनल को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Neeraj Chopra: नीरज ने बुमराह को दी रफ्तार बढ़ाने की सलाह, तरीका भी बताया; विश्व कप फाइनल को लेकर कही यह बात
Tue, 05 Dec 2023 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:10 AM IST
सार
नीरज की बात करें तो 2023 उनके लिए शानदार रहा था। वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। नीरज भारत के महान एथलीट्स में से एक हैं। एशियाई खेलों में उन्होंने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज का अगला बड़ा असाइनमेंट 2024 पेरिस ओलंपिक है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को क्रिकेट में भी काफी रुचि है। वह हाल ही में हुए विश्व कप फाइनल को देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे। हालांकि, उस मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उस मैच के दो हफ्ते बाद नीरज चोपड़ा ने क्रिकेट के कई पहलुओं को लेकर बयान दिया है। उन्होंने अपने पसंदीदा पेसर का नाम लिया है। नीरज ने उस पेसर को अपनी स्पीड और बढ़ाने के लिए सलाह भी दी है। उन्होंने जेवलिन थ्रो के अनुभव को बताते हुए उस पेसर को गति बढ़ाने की सलाह दी।
विज्ञापन
Trending Videos
नीरज के पसंदीदा तेज गेंदबाज हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को अपना पसंदीदा तेज गेंदबाज बताया है। नीरज ने कहा- मुझे बुमराह पसंद हैं। उनकी बॉलिंग एक्शन यूनिक है। मुझे लगता कि बुमराह अपना रन अप लंबा करना चाहिए ताकि उनकी गति बढ़े। यह मैं अपने जेवलिन थ्रो के अनुभव से बता रहा हूं। हम अक्सर बात करते हैं कि गेंदबाजों को किस प्रकार गति बढ़ानी चाहिए। अगर वह थोड़ा पीछे से अपना रन अप लें तो यह संभव है। मुझे बुमराह का स्टाइल पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीरज की नजर फिलहाल 2024 ओलंपिक पर
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह भारत के सबसे बेहतरीन पेसर्स में से एक हैं। वह फिलहाल तीनों प्रारूप में टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर हैं। 29 साल के बुमराह ने अब तक 30 टेस्ट में 128 विकेट, 89 वनडे में 149 विकेट और 62 टी20 में 74 विकेट लिए हैं। नीरज की बात करें तो 2023 उनके लिए शानदार रहा था। वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। नीरज भारत के महान एथलीट्स में से एक हैं। एशियाई खेलों में उन्होंने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज का अगला बड़ा असाइनमेंट 2024 पेरिस ओलंपिक है।
विश्व कप फाइनल में टीवी पर नहीं दिखने पर नीरज का बयान
नीरज चोपड़ा क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उपस्थित थे। जब नीरज से पूछा गया कि टीवी पर प्रसारण के दौरान उन्हें विशाल टीवी स्क्रीन या टेलीविजन पर नहीं दिखाया है, जबकि कई मशहूर हस्तियों को कैमरे पर दिखाया गया तो जवाब में नीरज ने कहा कि वह कैमरे द्वारा उन्हें दिखाए जाने के बारे में नहीं सोच रहे थे और उन्होंने प्रसारकों से डायमंड लीग जैसे आयोजनों को सही तरीके से दिखाने का अनुरोध किया।
टीवी प्रसारकों से नीरज की अपील
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि जब मैं परफॉर्म करूं तो वे मुझे ठीक तरीके से दिखाएं। जब मैं डायमंड लीग में हिस्सा लेता हूं तो वे इसे ठीक से प्रसारित नहीं करते हैं। वो चीज है असली। उस समय प्रसारक केवल हाइलाइट्स दिखाते हैं। मैं सिर्फ मैच देखने के लिए अहमदाबाद गया था और मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया। अगर भारत जीतता तो निश्चित तौर पर मुझे अधिक मजा आता, लेकिन मैंने स्टैंड में अच्छा समय बिताया। मैं कभी नहीं चाहता था कि कैमरा मेरी तरफ आए, यह विचार मेरे दिमाग में भी नहीं आया।