{"_id":"e2fbb422-b0fb-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"need-to-keep-this-momentum-says-mahela-jayawardene","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेला और वार्नर बोले, लय बनाए रखना जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महेला और वार्नर बोले, लय बनाए रखना जरूरी
रायपुर/एजेंसी
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के इस सत्र में दूसरी जीत हासिल करने से खुश नजर आ रहे दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान महेला जयवर्धने और नाबाद 51 रन बनाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ बने डेविड वार्नर ने कहा कि टीम को इस लय को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली ने इस मैच में पुणे को 15 रन से हराया था, जिसके बाद महेला ने कहा, ‘हमारे लिए यह बढ़िया मैच रहा। हमें इस नई विकेट से खुद को अभ्यस्त करना था जिसमें हम कामयाब रहे। वार्नर ने अंत तक शानदार बल्लेबाजी की। गेंदबाजों का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा। हमें इस लय को बनाए रखना होगा।’
विज्ञापन
दूसरी ओर वार्नर ने कहा, ‘मुझे जिम्मेदारी दी गई थी कि आखिरी ओवर तक टिके रहना है और मुझे खुशी है कि मैं इसे निभाने में कामयाब रहा। मैंने अपनी पारी का पूरा लुत्फ उठाया। इस जीत के बाद उम्मीद है कि हम इस लय को अगले मैच में भी बरकरार रखेंगे।’
विज्ञापन