{"_id":"3bd881fc-58d1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"need-to-avenge-test-loss-to-england-says-yuvraj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तो चप्पलें पड़ते-पड़ते बच गई थीं: युवराज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कल तो चप्पलें पड़ते-पड़ते बच गई थीं: युवराज
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 07 Jan 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में चप्पलें पड़ते-पड़ते बच गईं थीं। युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाड़ी केविन पीटरसन के साथ दिल्ली में एक ऑस्ट्रेलियन ब्रांड की चप्पलें लांच करने पहुंचे थे। युवराज ने इस ब्रांड को लांच करने के तुरंत बाद मीडियाकर्मियों से कहा, 'कल तो हमें चप्पलें पड़ते-पड़ते बच गई थीं।'
विज्ञापन
युवराज का इशारा पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे की तरफ था जिसे भारत ने रोमांचक अंदाज में जीतकर पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से रोक दिया था। युवराज ने पाकिस्तान के आखिरी बल्लेबाज का कैच लपका था। यह पूछने पर कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में किस टीम पर चप्पलें पड़ सकती हैं, युवी ने कहा, 'इंग्लिश टीम ने टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और वह जीतने में कामयाब रही थी लेकिन वनडे सीरीज में हम वापसी करेंगे और सीरीज जीतेंगे।'
विज्ञापन
अपनी बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर युवराज ने कहा कि टी20 में मेरा अच्छा प्रदर्शन रहा था। वनडे में भी मैं अच्छी शुरुआत कर रहा हूं। गेंदें पूरी तरह बल्ले पर आ रही है लेकिन मैं बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैं बड़ी पारी खेलूं।
विज्ञापन
युवराज ने ओपनर वीरेंद्र सहवाग को वनडे टीम से बाहर किए जाने और चयन के मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस सवाल पर युवराज ने कहा, 'नो कमेंट।'
दिल्ली को अपना दूसरा घर बताने वाले आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के इंग्लिश बल्लेबाज पीटरसन ने युवराज की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं युवी की गेंदों पर आउट न होऊं और अपना विकेट न गंवाऊं। हालांकि युवराज इस फिराक में होंगे कि मेरा विकेट झटक लें।