{"_id":"61b77675eb91324bbf233901","slug":"nca-director-vvs-laxman-shared-pictures-of-first-day-at-office-laxman-ready-for-new-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCA Director: वीवीएस लक्ष्मण ने ऑफिस की तस्वीरें शेयर कीं, लिखा- नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NCA Director: वीवीएस लक्ष्मण ने ऑफिस की तस्वीरें शेयर कीं, लिखा- नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं
Mon, 13 Dec 2021 10:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:06 PM IST
सार
पिछले ही महीने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने बताया था कि लक्ष्मण एनसीए के डायरेक्टर के तौर पर पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) के डायरेक्टर के तौर पर ऑफिस से जुड़ गए हैं। लक्ष्मण ने पहले दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लक्ष्मण ने एनसीए डायरेक्टर के तौर पर भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया है।
लक्ष्मण ने तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन में लिखा- ऑफिस में पहला दिन। नई चुनौतियां सामने आने वाली हैं और उसके लिए तैयार हूं। मैं भारतीय क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने को लेकर तैयार हूं और भविष्य के खिलाड़ियों के साथ-साथ काम करके मजा आएगा।
विज्ञापन
पिछले ही महीने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने बताया था कि लक्ष्मण एनसीए के डायरेक्टर के तौर पर पदभार संभालेंगे। गांगुली ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि किस तरह पुराने खिलाड़ियों को लाकर सिस्टम को सुधारा जा सकता है। वह इसपर काम भी कर रहे हैं। लक्ष्मण से पहले द्रविड़ को उन्होंने हेड कोच के तौर पर नियुक्त किया।
सिर्फ गांगुली ही नहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह और कई सीनियर अधिकारी चाहते थे कि लक्ष्मण एनसीए के डायरेक्टर बनें। पिछले कुछ सालों में एनसीए प्रमुख को टीम इंडिया के हेड कोच के साथ काम करते देखा गया है और यह टीम इंडिया के भविष्य के लिए काफी अच्छा भी है।

First day in office at the NCA! An exciting new challenge in store, look forward to the future and to working with the future of Indian cricket. pic.twitter.com/gPe7nTyGN0
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) December 13, 2021