{"_id":"674013eef24af2b58700192a","slug":"navjot-singh-sidhu-expressed-happiness-over-his-wife-being-cancer-free-also-talked-on-returning-to-politics-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Navjot Singh Sidhu: पत्नी के कैंसर मुक्त होने पर सिद्धू ने जताई खुशी, सक्रिय राजनीति में वापसी पर भी की बातचीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Navjot Singh Sidhu: पत्नी के कैंसर मुक्त होने पर सिद्धू ने जताई खुशी, सक्रिय राजनीति में वापसी पर भी की बातचीत
Fri, 22 Nov 2024 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:47 AM IST
सार
सिद्धू ने कहा कि पूरे परिवार ने व्यापक शोध किया। साथ ही भारतीय और अमेरिकी डॉक्टरों और आयुर्वेद द्वारा कैंसर पर लिखी किताबें पढ़ीं।
विज्ञापन
पत्नी के साथ अमृतसर मीडिया से बात करते नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी नवजोत के कैंसर मुक्त होने पर खुशी जताई है। उन्होंने अमृतसर स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अब कैंसर रोग से उबर गई हैं। अपनी पत्नी के कैंसर से उबरने के बारे में कहा, 'मुझे सच में गर्व महसूस हो रहा है कि नोनी (उनकी पत्नी) को चिकित्सकीय रूप से कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। नवजोत कौर को करीब दो साल पहले खुद के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। अब वह इस रोग से पूरी तरह से उबर गई हैं।'
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि पूरे परिवार ने व्यापक शोध किया। साथ ही भारतीय और अमेरिकी डॉक्टरों और आयुर्वेद द्वारा कैंसर पर लिखी किताबें पढ़ीं। उन्होंने कहा, 'हमने आम धारणा पर जोर दिया कि जीवनशैली और खान-पान की आदतों को बदलना होगा। आहार ने कैंसर को कम करने में मदद की। 45 दिनों के बाद उनकी सर्जरी हुई और पीईटी स्कैन में कैंसर का पता नहीं चला।' नवजोत कौर को स्टेज IV के कैंसर का पता चला था और उन्हें मेटास्टेसिस के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करानी पड़ी थी।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सक्रिय राजनीति में वापसी पर सिद्धू का जवाब
सिद्धू ने पत्नी के कैंसर पीड़ित होने के बाद खुद को सक्रिय राजनीति से दूर कर लिया था। लोकसभा चुनावों के दौरान भी सिद्धू पंजाब मे नहीं दिखे। नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को पत्नी की सेवा में लगा दिया था। अब सक्रिय राजनीति में वापसी के सवाल पर नवजोत सिंह सिद्धू ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनका पार्टी आलाकमान इसका जवाब दे सकता है।
सिद्धू ने 2024 के लोकसभा चुनाव या चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों के लिए भी प्रचार नहीं किया था। सिद्धू ने कहा, 'यह मेरा आलाकमान है जो जवाब दे सकता है, मैं नहीं दे सकता।' सिद्धू और उनकी पत्नी 2022 के विधानसभा चुनावों में हार के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर रहे। 2022 में अमृतसर हल्का पूर्वी से सिद्धू को हराकर आम आदमी पार्टी की जीवनजोत कौर ने जीत हासिल की थी।
सिद्धू ने 2024 के लोकसभा चुनाव या चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों के लिए भी प्रचार नहीं किया था। सिद्धू ने कहा, 'यह मेरा आलाकमान है जो जवाब दे सकता है, मैं नहीं दे सकता।' सिद्धू और उनकी पत्नी 2022 के विधानसभा चुनावों में हार के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर रहे। 2022 में अमृतसर हल्का पूर्वी से सिद्धू को हराकर आम आदमी पार्टी की जीवनजोत कौर ने जीत हासिल की थी।